फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: परियोजना प्रभावितों को दिवाली से पहले तोहफा, बिजली उत्पादन की एक प्रतिशत राशि बंटना शुरू

विज्ञापन
एसडीएम निरमंड को ज्ञापन सौंपते जन कल्याण समिति के पदाधिकारी। स्रोत : समिति
विज्ञापन
वर्ष 2019 से मुआवजे की राह ताक रहे प्रभावितों को मिली राहत
विज्ञापन

जन कल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला, जताया आभार
परियोजना प्रभावित नौ पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
412 मेगावाट रामपुर परियोजना की प्रभावित पंचायतों के ग्रामीणों को दिवाली से पहले बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2019 से मुआवजे की राहत ताक रहे हजारों प्रभावित परिवारों के खातों में विद्युत उत्पादन की एक प्रतिशत राशि जारी होना शुरू हो गई है। आपदा प्रभावितों की जन कल्याण समिति ने एक प्रतिशत राशि जारी होने पर लाडा कमेटी सचिव एवं उपायुक्त कुल्लू का आभार जताया है। रामपुर परियोजना प्रभावितों की जन कल्याण समिति 15/20 का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को निरमंड में एसडीएम मनमोहन सिंह से मिला। समिति अध्यक्ष चंदे राम, उप प्रधान तुलस राम और महासचिव अमर सिंह ने एसडीएम को परियोजना से मिलने वाली एक प्रतिशत की लंबित राशि को जल्द जारी करने की मांग उठाई। एसडीएम मनमोहन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि लाडा सचिव से संपर्क करने पर मालूम हुआ है कि छूटे हुए परियोजना प्रभावितों को राशि बंटना शुरू हो गई है। उन्होंने समिति को आश्वासन दिया है कि आपदा प्रभावित धारा-सरघा से लेकर निरमंड तक हुए नुकसान की भी जल्द भरपाई की जाएगी। राहत कार्यों को जल्द अंजाम दिया जाएगा। कशैल गांव में बनी खाई को जल शक्ति विभाग दुरुस्त करेगा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष चंदे राम ने बताया कि परियोजना प्रभावितों को प्रदूषण और विद्युत उत्पादन की एक प्रतिशत राशि की मांग को लेकर जुलाई में समिति का प्रतिनिधिमंडल शिमला में राज्यपाल, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला थे। इसके अलावा बस सेवा चलाने की भी मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण और एक प्रतिशत राशि का इंतजार कर रहे हजारों ग्रामीणों को अब लाभ मिल पाएगा। करीब 6 साल की लंबी अवधि के बाद प्रभावितों के खातों में यह राशि पड़ेगी। परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायत पोशना, ब्रौ, बाड़ी, जगातखाना तुनन, बक्खन, खरगा, कुशवा और धारा सरघा के प्रभावितों को अब राहत मिलेगी। उन्होंने प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए उपायुक्त एवं लाडा कमेटी सचिव का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें