रामपुर बुशहर। तिलक राज को भाजपा मंडल रामपुर का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान समेत सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति पर बधाई दी है। भाजपा मंडल रामपुर के महामंत्री राममूर्ति चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का मानना है कि तिलक राज के अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से मंडल की गतिविधियों को मीडिया में और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा। नवनियुक्त मीडिया प्रभारी तिलक राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।