फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कोटगढ़ की चेरी का डिब्बा दिल्ली में 2300 रुपये में बिका, फसल कम होने से बागवानों को मिल रहे अच्छे दाम

Thu, 07 May 2026 03:38 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

जिला शिमला के कोटगढ़ क्षेत्र की चेरी का एक डिब्बा दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में 2300 रुपये का बिका है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चेरी का डिब्बा/बिल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटगढ़ क्षेत्र की चेरी का एक डिब्बा दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में 2300 रुपये का बिका है। कोटीधार की निशा चौहान ने चेरी की फसल दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी भेजी थी। वहां सरस्वती लक्ष्मी फ्रूट कंपनी ने चेरी के एक किलोग्राम के डिब्बे को 2300 रुपये में खरीदा। बागवान निशा चौहान को छह डब्बों के 13,800 रुपये मिले हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


सरस्वती लक्ष्मी फ्रूट कंपनी के समन्वयक दुर्गा चौहान ने बताया कि अच्छी किस्म की चेरी कि मांग हमेशा बनी रहती है। अच्छी किस्म की चेरी के साथ उसकी पैकिंग भी काफी मायने रखती है। बागवानों को चेरी की गुणवत्ता और पैकिंग पर हमेशा विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे पिछले हफ्ते भी 1800 से दो हजार रुपये की बिकी है। अब इसके दाम और बढ़े हैं। पिछले साल भी दो हजार रुपये तक चेरी का डिब्बा बिका था। दाम बढ़ने का मुख्य कारण फसल का कम होना भी। उन्होंने बागवानों से अपील है कि कच्चा फल तोड़कर न भेजें। फलों का समय पर ही तुड़ान करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें