फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 12वीं की वार्षिक परिक्षा में अनुष्का रहीं द्वितीय

विज्ञापन
रूपी स्कूल की अनुष्का नेगी ने जिले भर में पाया दूसरा स्थान, स्कूल पहुंचने पर मिला सम्मान। स्रोत
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के दुर्गम क्षेत्र रूपी की अनुष्का नेगी ने प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अनुष्का ने जिलेभर में द्वितीय स्थान हासिल कर रूपी वैली का नाम रोशन किया है। बेटी अनुष्का की इस उपलब्धि पर पिता चंद्र प्रकाश और माता नित्या देवी सहित स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों ने खुशी जताई है। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य कमल किशोर, समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने अनुष्का का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानाचार्य कमल किशोर ने कहा कि अनुष्का नेगी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस मौके पर शिक्षक कपिल देव, संजीव कुमार, सोहन लाल, रमेश चंद, निशा नेगी, सुमेंद्र नेगी, अनिला नेगी, संगीता नेगी, सरिता देवी, रिपना नेगी और जमुना देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें