रामपुर बुशहर। इस साल ओले गिरने से रामपुर खंड के बागवानाें को मई जून से जुलाई तक बागवानी विभाग के अनुसार रामपुर खंड में साढ़े तीन करोड़ की नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे रामपुर क्षेत्र में सराहन, शाहदार, किन्नू, घानवी फांचा, देवठी, कू हल, मुनिश लालसा डंसा दोफदा और बाहली में बागवानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बागवानी क्षेत्र में लोगों को ओले से नुकसान होने से इस बार आर्थिकी पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। उद्यान विभाग ने इन फसलों के नुकसान के आंकलन करके सरकार को रिपोर्ट भेज दी है। अभी तक बागवानों की फसलों को ओले से नुकसान हुआ है। सेब के फसलों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सरकार ने सेब बागवानों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। अभी तक लोगों को कोई मुआवजा नहीं मिला है। क्षेत्र के लोगों छतर सिंह, सीमा देवी, द्रोपदी देवी, देवकी नंद, खेलचंद नेगी, प्रकाश, नरेश, अजय और नरेश चौहान का कहना है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए।
रामपुर के उद्यान विभाग के एसएमएस के अधिकारी मन मोहन चौहान का कहना है कि विभाग पूरे रामपुर और ननखड़ी खंड में ओलावृष्टि से 3. 50 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट विभाग ने सरकार को भेज दी है।