फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के आतंक से क्षेत्र में दहशत

Sun, 30 Mar 2014 05:34 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों का खतरा बढ़ रहा है। आए दिन जानवर लोगों के घरों पर हमला कर मासूमों को अपना शिकार बना रहे हैं। अभी ननखड़ी क्षेत्र का मामला शांत नहीं हुआ था कि तेंदुए ने किन्नौर में घर पर हमला कर दहशत फैला दी है। वहीं, ननखड़ी में वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के लिए टीमों का गठन किया है।, लेकिन एक माह से अधिक समय हो जाने के बाद भी वन विभाग तेंदुए को नहीं मार पाया है। इस कारण लोगों में दशहत फैली हुई है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो फरवरी माह में ननखड़ी के तहत आने वाली ग्राम पंचायत जाहू से तेंदुआ एक सात साल की मासूम को उठा कर ले गया। इससे पहले क्षेत्र के ही खोलीघाट के बणावास में बादल नाम के एक मासूम को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। हादसा उस समय हुआ जब मासूम अपने भाई के साथ कमरे से शौच करने के लिए निकला। वहीं, पिछले साल कुमारसैन के बराड़ा मौड़ से भी तेंदुए ने छह साल की सिना खान को अपना शिकार बनाया था।
किन्नौर में भी इससे पूर्व तेंदुए ने क्षेत्र के भगवान दास नेगी, फकीर चंद नेगी, प्रेम प्रकाश नेगी, इंद्रराज नेगी, राजकपूर नेगी, गंगा सिंह नेगी, किशोर नेगी, नरगुसेन नेगी, ठाकुर सिह बिष्ट सहित करीब एक दर्जन लोगों के पालतू कुत्ताें को अपना शिकार बना चुका है। वहीं, करीब 6 साल पूर्व युवारंगी के देवभगती नेगी, कल्पा के कृष्ण गोपाल नेगी, युवारंगी के अर्पणा नेगी, दाखों के सुरेंद्र नेगी को भी तेंदुआ हमला कर घायल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें