फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 के हजार बनाने के चक्कर में लूट रहे लोग

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ग्रामीण क्षेत्र के लवी मेला देखने पहुंच रहे लोग यहां पांच सौ के हजार बनाने के चक्कर में लूट रहे है। यहां सड़कों पर बैठे लोग गांव के भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हैरत की बात तो यह कि यहां से कई पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों का भी आना जाना लगा रहता है। लेकिन फिर यह लोग सरेआम जुआ खेल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि रामपुर में चल रहे लवी महोत्सव भले ही खत्म हो गया हो। यहां व्यापार अभी भी जम कर हो रहा है। इसी व्यापार के नाम पर यहां कुछ लोग ग्रामीण क्षेत्र से आए भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाने आए हैं। ऐसे लोगों का एक गिरोह काम कर रहा है। यह लोग पहले अपने में जुआ खेलते हैं और लोगों को दिखाने के लिए अपने आदमी को जीताते हैं। इसके चलते आसपास वाले लोगों को भरोसा हो जाता है कि यहां 100 के दौ सौ और पांच सौ के एक हजार बन जाएंगे। इसके बाद यह लोग सब मिल कर इसके चक्कर में फंसे लोगों को लूटते है। अगर इस दौरान कोई व्यक्ति कुछ बोले तो बस लोग मिल कर उसे डराने धमकाने और उसके साथ मारपीट करने तक से गुरेज नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, डीएसपी रामपुर आरपी जसवाल का कहना है कि जुला खेलने वालों पर पुलिस की नजर है। अगर मेले में जुआ खेला जा रहे है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें