फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर डिपो के 37 रूटों में थमे बसों के पहिए

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर बुशहर। परिवहन निगम प्रबंधन और कर्मचारी नेताओं के बीच असफल रही वार्ता के बाद कर्मचारियों ने अपने उग्र तेवर दिखाना शुरू कर दिए है। इसके तहत आठ घंटे की ड्यूटी देने के बाद कोई भी चालक और परिचालक रूट पर नहीं गए। इसके चलते दोपहर बाद रामपुर में करीब 37 रूटों पर बसों के पहिए थम गए। इससे लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
परिवहन कर्मचारियों की मांगों को न मानने पर वर्क-टू-रूल के तहत निगम के कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसके तहत कर्मचारियों ने आठ घंटे तक ड्यूटी करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने लंबे समय से रात्रि भत्ता 70 रुपये से बढ़ाकर 130 रुपये किया जाए। 4-9-14 का विशेष स्केल जल्द दिया जाए, सभी वर्गो के कर्मचारियों को ग्रेड पे का लाभ सहित अन्य मांगे पिछले लंबे समय से करते आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, आरएम रामपुर उत्तम सिंह का कहना है कि कर्मचारियों के आंदोलन पर चले जाने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद से रामपुर में विभिन्न रूटों पर बसें नहीं जा सकी। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते लोकल रूट सब से अधिक प्रभावित हो रहे है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें