फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में मझोली टिप्पर और कबड्डी में शोली ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल में मझोली टिप्पर टीम
विज्ञापन

कबड्डी में शोली ने मारी बाजी
शोली पंचायत प्रधान ने नवाजे विजेता प्रतिभागी
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी खंड की शोली पंचायत में युवक मंडल शोली की ओर से खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा जागृति संगठन के निदेशक सुशील शर्मा ने किया, वहीं समापन अवसर पर पंचायत प्रधान कमला नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ननखड़ी खंड से आए दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवक मंडल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के वॉलीबाल मुकाबले में मझोली टिप्पर प्रथम, बैडमिंटन में युवक मंडल बड़ाच ने प्रथम, कबड्डी में युवक मंडल शोली प्रथम और रस्साकशी में महिला मंडल रड़ेना प्रथम स्थान पाया। वहीं लोक नृत्य में महिला मंडल शलार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी और ऊंची कूद में सौरभ शर्मा, कर्म कश्यप, सौरभ गुप्ता, विवेक शर्मा, राहुल मेहता और अभिषेक शर्मा ने विभिन्न वर्गों में जीत हासिल की। पंचायत प्रधान कमला नेगी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर युवक मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कमल शर्मा, रमन, राजीव, ठाकुर दास, सुंदर सिंह, रविंद्र, अंकुर, महेश्वर नंद, अनुज, प्रभात कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें