फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़छम-सांगला सड़क पर छठे दिन भी बड़े वाहनों के पहिए थमे

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़छम-सांगला सड़क पर छठे
विज्ञापन

दिन भी बड़े वाहनों के पहिये थमे
आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला को जोड़ने वाली कड़छम सांगला सड़क छठे दिन भी बहाल नहीं हो पाई। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए तो सड़क बहाल कर दी है। वहीं 25 मीटर सड़क पूरी तरह से कट जाने के कारण नई दीवार लगाकर सड़क निर्माण करने में समय लग रहा है। इसके चलते गुरुवार को भी बड़े वाहनों के पहिये थमे रहे। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को पथ परिवहन निगम की बसों में ट्रांसमिट होकर अपने गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है।
बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं होने से चांसु, कामरू, सांगला, थैंमगारंग, बटसेरी, रकछम और छितकुल के आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों और देश-विदेश से से सांगला की खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचने वाले सैलानियों को भारी असुविधाएं हो रही हैं। वहीं सांगला वैली के लोगों को बड़े वाहनों में आ रहे सामान को भारी भरकम पैसा देकर दूसरी वाहनों में शिफ्ट करवाकर ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश नेगी के अनुसार विधायक जगत सिंह नेगी के सामने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दो-तीन दिनों में प्राथमिकता के तौर पर अवरुद्ध सड़क को खोले जाने का दावा किया था, लेकिन छठे दिन बाद भी सड़क बहाल नहीं हो सकी। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोनिवि से समय रहते सड़क बहाल करने की मांग उठाई है, जिससे लोगों को परेशानी न आए।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में लोनिवि के एसडीओ सांगला सचिन नड्डा के अनुसार उक्त सड़क पर नए सिरे से दीवार लगाई जा रही है। विभाग की ओर से जल्द सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को असुविधाएं ना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें