फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सालों से अधर में लटका झिकनीपुल छतर धार मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी नहीं बनी झिकनीपुल-छतर धार सड़क
विज्ञापन

बैकवर्ड प्लान के तहत बननी थी उक्त सड़क
दस साल पहले हुआ था 3 किमी तक निर्माण
चौपाल। उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत पौड़िया से बनने वाली झिकनीपुल-छतर धार सड़क बमटा ममवी तक वर्षोँ बाद भी नहीं बन पाई है। बैकवर्ड प्लान के तहत इस सड़क का निर्माण दस साल पहले केवल तीन किलोमीटर तक हुआ था। अब शेष बचा चार किलोमीटर रास्ता बनना है। ऐसे में वर्षोँ बाद भी उक्त रास्ते का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में खासा रोष है।
इस सड़क को वर्ष 2006 में फोरेस्ट और टेक्निकल क्लीयरेंस मिली थी। सात किलोमीटर लंबी सड़क में तीन किलोमीटर मार्ग का निर्माण बैकवर्ड प्लान के तहत 2008 तक किया गया। उसके पश्चात बजट की कमी के कारण इस मार्ग का निर्माण अधर में लटका है। इस मार्ग के बनने से ग्राम पंचायत पौड़िया के दर्जनों गांव और ग्राम पंचायत बमटा, माटल, थरोच, मड़ावग की पंचायतों के गांव लाभान्वित होने हैं।
विज्ञापन

पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश गाजटा, उप प्रधान ग्राम पंचायत पौड़िया राम लाल थोपटा, पूर्व प्रधान कमला भागटा, लायकराम नामटा, केदार भागटा, सुरेश नेगी, मदन सरेगटा, भागमल, रमेश रांटा, यशपाल और चंद्रेश्वर शर्मा के अनुसार शेष बचे इस मार्ग के निर्माण में वर्षों बाद भी लोकनिर्माण विभाग ने कोई पहल नहीं की। वर्ष 2006 से 2008 तक मात्र तीन किलोमीटर सड़क बनी थी, अब उस पर भी पहाड़ी गिरने से वह पूरी तरह से उखड़ चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि झिकनीपुल-छतरधार मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवा जाए। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने कहा कि इस मार्ग का निर्माण बैकवर्ड प्लान के तहत हुआ है। बजट के अभाव के कारण कार्य रुका हुआ है। बजट उपलब्ध होने के बाद विभाग कार्य को पूरा करवा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें