फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथपा गांव को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र बोज्ञाटो

विज्ञापन

नाथपा(किन्नौर)। किन्नौर जिले का नाथपा गांव विश्व के मानचित्र में अंकित है। आजादी के 70 सालों बाद भी गांव में सड़क सुविधा न होने से लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। नाथपा गांव में 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी परियोजना भी है। अब नाथपा गांव के लोगाें को जल्द ही चार महीने के बाद सड़क सुविधा मिलने वाली है। जिससे लोगों को 11.5 किलोमीटर पैदल सफर नहीं करना पडे़गा। 3.50 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क को लोक निर्माण विभाग ने 5.5 किलोमीटर तक खोल दिया है। अब जल्द चार महीने के बीच गांव तक सड़क बनेगी।
नाथपा गांव के निवासी एवं जिला परिषद सदस्य तरांडा वार्ड केवल राम नेगी और मंडी लोक सभा सचिव आरपी युलाम और अन्य ग्रामीणों ने बताया 1990 में नाथपा गांव में नाथपा झाकड़ी परियोजना का काम चलने से पहले सड़क का काम चल रहा था लेकिन जंपक पावर हाउस को नुकसान न हो इसलिए दोबारा सर्वे करके दिशा बदली गई है। पिछले दस सालों से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत यह काम कछुआ गति से चल रहा था, लेकिन गांव वालों ने ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग को उक्त सड़क को जल्द खोलने की बात कही है। उन्होेंने कहा कि नाथपा गांव में तकरीबन 25 ट्रक सेब का उत्पादन प्रतिवर्ष होता है जो बड़ी मुश्किल से एनएच-5 तक पहुंचाया जाता है। चार महीने के बाद सड़क खुलने के बाद लोगाें को सेब मंडियों में पहुंचाना में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन आरएल चौहान ने बताया कि नाथपा सड़क को जल्द खोलने के लिए उक्त ठेकदार को नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि नाथपा गांव तक सड़क को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग ने चार महीने का लक्ष्य रखा है ताकि लोगाें को जल्द से जल्द सड़क सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें