फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में कर्जा माफ न होने से आहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को बजट पेश किया। इस बजट पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। रामपुर क्षेत्र में किसी ने इस बजट की सराहना की तो कुछ को रास नहीं आया। अधिकतर इस बजट को संतुलित बता रहा हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हर वर्ग को ध्यान में रखकर यह बजट पेश किया गया है, जिससे महंगाई पर लगाम लगेगी। कुछ लोगों ने कहा कि इस बजट में किसानों की कर्ज माफी, खाद और अन्य उपकरणों पर दी जाने वाली सब्सिडी कुछ खास नहीं है। इस बजट से अर्थव्यवस्था में सुधार की भी संभावनाएं कम ही हैं।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल के प्रगतिशील बागवान अर्जुन नेगी ने कहा कि जयराम सरकार का बजट किसान हित में है। उन्होंने कहा कि बागवानी विकास योजना के लिए 1034 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। इसके अलावा 260 बगीचों में नए रूट स्टॉक लगाए जाएंगे। बागवान सुरेश ने कहा कि इस बजट में बागवानों के लिए कुछ खास नहीं दिखा। प्रगतिशील बागवान चंद्र ठाकुर नेगी और गुरजीत नेगी बताया कि सेब पर रोड टैक्स बंद करने का निर्णय लिया है, जो सही है। एंटी हेलगन पर 60 फीसदी सब्सिडी, सोलर प्लांट पर किसानों को संयुक्त रूप से 85 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया है। रामपुर की गृहणी पिंकी मेहता ने कहा कि यह बजट आम महिलाओं के लिए काफी सराहनीय है। सारिका ने कहा कि अनुबंध पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश को 135 से बढ़ाकर 160 दिन करना अच्छी पहल है। जीपी राम ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन और देवभूमि दर्शन की योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना सराहनीय है। फुला सिंह ने कहा कि महंगाई के दौर में सरकार ने मजदूरों की दिहाड़ी मात्र 10 रुपये बढ़ाई है। इसमें ज्यादा बढ़ोतरी होनी चाहिए थी। युवा मुकेश नागेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। लेकिन बेरोजगारी को मद्देनजर कोई खास फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें