फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय एथलीट भीषम चौहान बैंकाक में सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय एथलीट भीष्म चौहान बैंकॉक में सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू ।
अंतरराष्ट्रीय एथलीट भीष्म सिंह चौहान को बैंकॉक में फ्रैंडशिप इंटरनेशनल अवार्ड से नवाजा गया है। इंडो थाई फ्रैंडशिप इंटरनेशनल कांफ्रेंस ग्रांड सक्सेस का आयोजन समाता साहित्य अकादमी की ओर से थाइलैंड के बैंकॉक में 29 दिसंबर को किया गया।
विज्ञापन

चौहान ने कुछ महीने पहले चीन में आयोजित 20वीं एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान डिस्कस थ्रो में देश के लिए एक गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीते थे। वर्ष 2012 में चीन में आयोजित मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के जैवलिन थ्रो में देश के लिए कांस्य पदक जीत चुके हैं। इस साल होने वाली वर्ल्ड मास्टर 50 प्लस आयु वर्ग की भी तैयारी कर रहे हैं। चौहान रोहड़ू के मेलठी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 17 साल सेना में सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वह रोहड़ू के करासा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शारीरिक शिक्षक हैं। चौहान का कहना है कि वह अगली विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए जीतने का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें