फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि ने सड़क सुधारने को बिछाई मिट्टी, अब दलदल बनी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क में मिट्टी से भरे गड्ढे बने आफत
विज्ञापन

दलाश बाजार में आधा किलोमीटर सड़क दलदल में बदली
राहगीर और दोपहिया वाहन चालक झेल रहे परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल के दलाश बाजार में बनी सड़क पर सफर मुश्किल हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से कुछ समय पहले यहां सड़क की हालत सुधारने को मिट्टी बिछाई गई मिट्टी लोगों के लिए आफत बन गई है। मौजूदा समय मेें दलाश मुख्य बाजार में करीब आधा किलोमीटर सड़क पूरी तरह से दलदल बन गई है और यहां से गुजरना ग्रामीणों और खासकर स्कूली बच्चों के लिए काफी मुश्किल हो गया है।
दलाश में मुख्य बाजार है। यहां रोजाना क्षेत्र की ब्यूंगल, दलाश, डिंगीधार, तलूणा, जाबण, नम्होंग, च्वाई और कुठेड़ पंचायत के सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। दलाश स्कूल में भी क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। ऐसे में दलदल बनी सड़क पर सफर करना काफी मुश्किल होता है। लोक निर्माण विभाग ने कुछ समय पहले यहां सड़क में पड़े गड्ढों को भरने के लिए उन पर मिट्टी बिछा दी थी। बारिश होने के कारण मिट्टी दलदल बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के मोती सागर, मनोज कुमार, विक्की, प्रेम दास, सुरेंद्र कुमार, सुरेश, जिया लाल सहित अन्य लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क में पड़े गड्ढों को मिट्टी से भर दिया, जिसके कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश के कारण दलदल बन गया है। इससे लोगों को आवाजाही में विशेषतौर पर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें आती हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द की हालत सुधारने की मांग की है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग दलाश के जेई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सड़क की हालत जल्द सुधारी जाएगी। गटका बिछाकर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें