रामपुर भाजपा मंडल ने 37 ग्राम
केंद्रों पर की प्रभारियों की तैनाती
लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने कसी कमर
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव को लेकर रामपुर भाजपा मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए ग्राम और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए मंडल ने प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है, जिससे आगामी चुनाव में भाजपा की जीत हो सके।
भाजपा मंडल रामपुर ने रामपुर के भाजपा ग्राम केंद्रों के प्रभारियों को मनोनीत कर लिया है, जिससे मंडल का काम सुचारु रूप से चल सके। भाजपा ने रामपुर को 37 खंडों में ग्राम केंद्रों की स्थापना कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य शुरू कर लिया है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष मोहन लाल ने ग्राम केंद्र प्रभारियों की सूची जारी की है। इसमें खोलीघाट से लायक राम खूंद, शिल्ला से बाबू राम, बगलती से शेर सिंह खूंद, देलठ से भूपेंद्र दड़ैल, ननखड़ी से कुलबीर खूंद, कुंगल बाल्टी से लाल चंद, बड़ाच से संतोष मेहता, खमाडी से रीता जोशी, थैली चकटी से रामदासी, मझोली टिप्पर से प्रेम वर्मा, निरथ से बृज लाल, मझेवटी से नरेश चौहान, नोगली से श्याम लाल गुप्ता, बाहली से राजा राम देष्टा, नरैण से ज्वाहर मेहता, तकलेच से अनिल चौहान, दरकाली से आशा देवी, शिंगला से विजय गुप्ता, रामपुर से ईश्वर मेहता, डंसा से सुनील नेगी, रचोली से ऊषा चौहान, देवठी से देशराज हुडन, जोगनी से टिकम सैनी, गोपालपुर से मस्त राम, सनारसा से बिश्ना भंडारी, झाकड़ी से विजय सिंह बिष्ट, सरपारा से किशोर परमार, गानवी से सुबेर कश्यप, फांचा से राजेंद्र द्रोहा, जघोरी से यशपाल चौहान, क्याव से गोपाल बंसल, ज्यूरी से विजय शर्मा, सराहन से सुदर्शन सहगल, शाहधार से यशपाल पालसरा, किन्नू से इंदू हस्टा, दोफदा से कश्मीरी जैन और मशनू ग्राम केंद्र से बीरबल कश्यप प्रभारी चुना गया है।