फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदोजहद के बाद खनेरी अस्पताल को मिला नेत्र रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ तैनात
विज्ञापन

अस्पताल में दो वर्ष से विशेषज्ञ न होने से मरीज हो रहे थे परेशान
विशेषज्ञ न होने से इलाज के लिए शिमला पहुंचते रहे थे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। करीब दो साल से अस्पताल में यह पद रिक्त पड़ा था। उक्त अस्पताल से चार जिलों के लोग लाभान्वित होते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ नहीं होने से नेत्र रोगियों को इलाज के लिए निजी क्लीनिकों में महंगे दामों पर या फिर शिमला का रुख करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अब खनेरी अस्पताल में डॉ. अजय नेगी बतौर नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। इससे पहले डॉ. नेगी सोलन जिले के नालागढ़ अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने सबसे पहले अपनी ज्वाइनिंग किन्नौर जिले के रिब्बा में दी थी। वे इससे पहले भी खनेरी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह अब दूसरी बार उक्त अस्पताल मेें अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. अजय नेगी किन्नौर जिले के रक्षक गांव के निवासी हैं। अस्पताल में नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ की तैनाती के बाद से शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले के नेत्र रोगियों को काफी सुविधा होगी। अब नेत्र रोगियों को मंहगा उपचार करवाने से राहत मिलेगी। गौरतलब है कि खनेरी अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती का मामला लंबे समय से तत्कालीन कांग्रेस सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार के समक्ष लोग उठाते आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें