फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने शिविर में स्कूल का किया कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवियों ने स्कूल का किया कायाकल्प
विज्ञापन

पद्म छात्र स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
स्रोत अधिकारियों ने स्वयंसेवियों की दीं महत्वपूर्ण जानकारियां
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पद्म छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हो गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य बीडी कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों मेें बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी रणवीर मेहता ने कहा कि सात दिनों तक चले शिविर के दौरान छात्रों ने पद्म स्कूल का कायाकल्प किया। स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर के चारों ओर उगी झाड़ियों और अनवांछित पौधों को हटाया। फूलों की क्यारियों को संवारा और विभिन्न प्रकार के नए फूलों का रोपण किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों को विभिन्न विभागों से आए स्रोत अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से रूबरू करवाया। योग शिक्षक मोहर सिंह थापा ने स्वयंसेविकों को योग क्रियाओं के महत्व और योग क्रियाएं भी सिखाईं। जीव विज्ञान प्रवक्ता कमला नंद ठाकुर ने स्वयंसेवियों को नशे के दुष्प्रभावों, अग्निशमन विभाग के अधिकारी केशव नेगी ने आगजनी के दौरान बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सचिन वर्मा ने स्वस्थ शरीर, विशेष कर जल से उत्पन्न होने वाली बीमारियों और नशे से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रणवीर मेहता ने स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूली छात्र सोम कृष्ण, विक्रांत, कुशाल और घनश्याम का शिविर में योगदान सराहनीय रहा। इस मौके पर रविंद्र ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र मेहता, शिव राम, खेम चंद चौहान, रविंद्र नेगी, बृजलाल मेहता, शिखा और उमा वर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें