फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए पर लगाम लगाने को तैनात होंगे स्पेशल दस्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में चलने वाले जुए के काले कारोबार पर इस बार पुलिस की पैनी नजर रहेगी। लवी मेले के दौरान जुए का दौर बीते कई दशकों से चल रहा है, जिस पर पूरी तरह से रोक लगाने में अभी तक पुलिस और प्रशासन को सफलता हाथ नहीं लग पाई है, लेकिन इस वर्ष डीसी शिमला अमित कश्यप ने इस अवैध धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के स्पेशल दस्ते रामपुर और साथ लगते कुल्लू जिले में तैनात होंगे जो जुआरियों पर नकेल कसेंगे। इसके अलावा डीसी ने महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान जिला शिमला के रामपुर और साथ लगते कुल्लू जिले में जुए का काला धंधा शुरू हो जाता है। मेले से पूर्व ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जुआरी यहां जुटना शुरू हो जाते हैं। शिमला जिले से नदी पार कर कुल्लू जिले का क्षेत्र लगता है, जहां काफी तादात में जुआरी जुआ खेलने आते हैं। शिमला और कुल्लू जिले के अलग अलग अधिकार क्षेत्र के कारण यहां कारोबारियों पर लगाम लगाना मुश्किल हो जाता है। अधिकार क्षेत्र अलग होने के कारण रामपुर की पुलिस कुल्लू और कुल्लू जिले की पुलिस रामपुर क्षेत्र में कार्रवाई करने में समर्थ नहीं हो पाती। इतना ही मेला मैदान में चलने वाले जुए पर भी प्रशासन और पुलिस की कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।
लवी मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने जिला पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि लवी मेले के दौरान सजने वाले जुए के काले कारोबार पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले में जुए पर लगाम लगाने के लिए एसपी कुल्लू से बात कर उचित निर्देश दिए जाएंगे। शिमला और कुल्लू पुलिस के सांझे प्रयास से जुए के कारोबार पर अंकुश लगाया जाएगा। पुलिस के स्पेशल दस्ते तैनात कर जुआरियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


मेले के दौरान तीसरी नजर से होगी निगरानी
लवी मेले के दौरान रामपुर बाजार और मेला स्थल पर तीसरी नजर से भी विभिन्न गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। मेले के दौरान कोई आपराधिक घटना न हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मुस्तैद रहेगी। उपायुक्त अमित कश्यप ने पुलिस को मेेले के दौरान किशोरियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें