फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मियों ने किया निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम सर्व कर्मचारी संगठन ने निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल का विरोध किया है। संगठन ने कहा कि किराया वृद्धि को लेकर निजी बसों की हड़ताल का असर जनता पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। निगम के कर्मचारी यात्रियों को असुविधा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय प्रधान विद्यासागर, अध्यक्ष हितेंद्र कंवर, उपप्रधान लक्ष्मीदत्त, सचिव खेमेंद्र गुप्ता और सहसचिव विजय श्याम ने संयुक्त बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां पर बस किराया अन्य राज्य की तुलना में सर्वाधिक है। ऐसे में किराया वृद्धि कर प्रदेश की जनता के ऊपर और अधिक बोझ नहीं डाला जा सकता। सरकार निजी बस ऑपरेटर के दबाव में न आए और भविष्य के लिए परिवहन निगम को और मजबूत करे ताकि ऐसी परिस्थितियों का सामना किया जा सके। निजी बस मालिकों का उद्देश्य केवल लाभ अर्जित करना है, जबकि निगम 1947 से नि:स्वार्थ कार्य कर रहा है। संगठन ने सरकार से मांग उठाई है कि परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को निजी वाहन चालकों के अवैध संचालन को रोकने के लिए जुर्माना करने और परमिट रद्द करने जैसी शक्तियां प्रदान की जाएं, जिससे अवैध संचालन पर रोक लगे और निजी बस चालकों की मनमानी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारी जनता की सेवा और सुविधा के लिए वचनबद्ध है। निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें