फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल के दाम बढ़ने के खिलाफ सड़क पर

विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
देश में पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने के खिलाफ रामपुर ब्लॉक कांग्रेस ने पद यात्रा निकालकर रोष व्यक्त किया। प्रदेश स्तरीय कांग्रेस के आह्वान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामपुर के खोपड़ी मंदिर से लेकर एसडीएम कार्यालय तक पद यात्रा निकाली। एसडीएम कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने मोदी और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। रामपुर के विधायक नंदलाल और मंडल अध्यक्ष सतीश वर्मा ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

रामपुर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश में पहली बार तेल की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी हुई है, जो मोदी राज में अच्छे दिन आने का सबसे बड़ा उद्धारण है। देश में तेल सहित अन्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब जनता का गुजारा करना मुश्किल हो गया हे। मोदी सरकार ने चार वर्ष पूर्व चुनाव घोषणा पत्र में किए वायदों को पूरा नहीं किया। इसमें धारा 370 को समाप्त करने, हर वर्ष तीन करोड़ युवाओं को नौकरी देने, 15-15 लाख रुपये देने जैसी कई घोषणाएं की थी। पूर्व की मनमोहन सरकार के समय भाजपा ने तेल की कीमतों को लेकर बहुत हल्ला किया, जबकि उस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 140 रुपये प्रति बैरल था और देश में डीजल और पेट्रोल की कीमतें 50 से 65 रुपये प्रति लीटर थी। अब मोदी सरकार के राज में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 80 रुपये प्रति बैरल है और आज तेल की कीमतें 70 से 80 रुपये प्रति लीटर हैं। इसमें मोदी सरकार 27 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी, 22 प्रतिशत वेट और 3.65 रुपये प्रति लीटर कमीशन दे रही है, जबकि आज जीएसटी के दायरे में लाकर तेल की कीमतें 40 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति, सभी जोन के प्रधान, कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें