फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच से पहले जंगी और लिप्पा में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले के स्कीबा मे दो सितंबर को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम से पहले ग्राम पंचायत जंगी और लिप्पा में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह शिव मोहन सैनी, तहसीलदार मूरंग विक्रमजीत सिंह, प्राथमिक पाठशाला जंगी के अध्यापकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शिव मोहन सैनी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला जंगी का निरीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय द्वारा रिस्पा पंचायत में 14वें वित्तायोग के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण भी किया जिसमें कार्यालय द्वारा महिला मंडल भवन और पंचायत घर रिस्पा सहित रिब्बा में सीमा क्षेत्र विकास परियोजना के तहत रिब्बा देवता मंदिर में किए कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत मूरंग में राशन डिपो में दालों और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें