फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचोली पंचायत के हलोग में गिरा एक मंजिला मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
हलोग में मकान गिरा, राहत के नाम पर मिला तिरपाल
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। भारी बारिश से रामपुर के साथ लगती रचोली पंचायत के हलोग में एक व्यक्ति का एक मंजिला मकान गिर गया है। आईआरडीपी से संबंधित परिवार को अभी तक राहत के नाम पर भी अभी तक कुछ नहीं मिल पाया है। सूचना के मुताबिक बुधवार को श्याम लाल पुत्र सीताराम निवासी हलोग का एक मंजिला मकान की दीवार बारिश में गिर गई। हादसे के समय उनकी पत्नी और दो बच्चे घर के अंदर ही थे। वीरवार को पीड़ित ने तहसीलदार रामपुर को आपबीत्ती सुनाई और राहत प्रदान करने की अपील की। पीड़ित परिवार आईआरडीपी से संबंधित होने के बाद भी राहत राशि के नाम पर एक तिरपाल प्रशासन की ओर से दिया गया है। वहीं पंचायत प्रधान लाल चंद ने भी माना की हलोग में श्याम लाल के मकान को बारिश से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर , रामपुर के तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित उनके पास आया था और पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के आदेश दे दिए गए हैं। मामले को देख कर पीड़ित राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें