फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद रोहडू में चार पार्षद मनोनित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने दिलाई मनोनीत पार्षदों को शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। नगर परिषद रोहडू में प्रदेश सरकार की ओर से चार पार्षद मनोनीत किए गए हैं। शुक्रवार को समारोह उपस्थित तीन पार्षदों को एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई है।
समारोह के दौरान नगर परिषद कार्यालय में चार में से तीन पार्षदों को उपमंडल अधिकारी नागरिक रोहडू बाबू राम शर्मा ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मनोनीत तीन पार्षदों में सुमेश चौहान, हरदेव भ्रांटा और निलांचल शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पार्षद सुनीता थोपटा के शपथ ग्रहण समारोह से अनुपस्थित रहने के कारण किसी अन्य दिन शपथ दिलवाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में नगर परिषद रोहडू के कार्यकारी अधिकारी कश्मीर सिंह मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश भ्रांटा, महामंत्री सुधीर चौहान और शशि रावत, उपाध्यक्ष महेंदर नेगी, उत्तम गोई, विजय कुमारी, सचिव संजीव चौहान, दिनेश चौहान व राधा शर्मा, एपीएमसी निदेशक सुरत सिंह, प्रेस सचिव राजा मेहता एवं कार्यालय सचिव नीलम दत्त शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष चमन शर्मा, किसान मोर्चा कार्यालय सचिव कूकू चौहान और युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि किमलाटा पूर्व मंडल महामंत्री रमेश नेगी, ग्राम पंचायत समरकोट प्रधान कुलदीप कुल्ला, प्रमोद शर्मा, बहादुर नेगी, गुलट राम, ग्राम प्रभारी प्रदीप भ्रांटा, कपिल शर्मा, प्रताप राणा और मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें