फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पा स्कूल बना ओ,रऑल चैपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पा स्कूल बना ओवरऑल चैपियन
विज्ञापन

कल्पा खेल मैदान में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में आयोजित चार दिवसीय अंडर-19 खेलों का समापन बुधवार को धूमधाम से हुआ। जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन किन्नौर की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक डीसी किन्नौर डॉ. अवनिंद्र कुमार ने की। इस दौरान उन के साथ उप निदेशक शिक्षा योगिंद्र मखेक, प्रधानाचार्य कल्पा स्कूल देवपाल नेगी, जिला परिषद सदस्य दौलत नेगी, जिला परिषद सदस्य विजय नेगी साहित अन्य लोग उपस्थित थे। अंडर-19 छात्राओं की चार दिवसीय प्रतियोगिता में राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा ओवरऑल विजेता रहा। कल्पा ने यह खिताब लगातार तीन बार अपने नाम पर किया। वहीं राजकीय माध्यमिक पाठशाला कल्पा की छात्रा सरिता ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चगांव प्रथम, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला प्रथम, कबड्डी में निगुसरी स्कूल प्रथम, वालीबॉल में रिकांगपिओं प्रथम, बास्केटबॉल में निचार स्कूल प्रथम, हैंडबॉल मेें पांगी स्कूल प्रथम, बैडमिंटन में भावानगर प्रथम और लोक नृत्य में कल्पा ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन समारोह के दौरान स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विजेताओं को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कार्यवाहक डीसी किन्नौर मेजर अवनिंद्र कुमार ने कहा कि आज का दौर कड़ी प्रतियोगिता का दौर है इस लिए खेलकूद के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहने की जरूरत है। जिला किन्नौर खेलकूद प्रतियोगिता में पिछले वर्ष भी राज्य स्तर पर तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें