फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष, केदार ने खूब नचाए दर्शक

विज्ञापन
बिरशी मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
युवक मंडल मशनू ने बिरशी मेला धूमधाम से मनाया। मेले में रामपुर विधानसभा के विधायक नंदलाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोक कलाकार संतोष और किन्नौर के गायक केदार नेगी ने ग्रामीणों को देर रात नचाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक नंदलाल ने वीरवार देर शाम मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवक मंडल और स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें प्रदेश सरकार तक पहुंचाने की बात कही। युवक मंडल अध्यक्ष विपिन मेहता ने बताया कि बिरशी मेले का आयोजन पिछले कई सालों से युवक मंडल की ओर से किया जा रहा है। इसमें पंचायत के सभी लोग सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने आयोजन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस दौरान युवक मंडल के उप प्रधान देव राज, महासचिव बलदेव हस्टा, देविंद्र ठाकुर, सुरेश भलैक, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, सत्या भूषण, सुशीला गुप्ता, आशु देवी, प्यारे लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें