फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह कांग्रेसी नेता होंगे निष्कासित

विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी और निरमंड की संयुक्त पत्रकार वार्ता हुई। आनी में आयोजित पत्रकार वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस आनी के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, ब्लॉक और निरमंड के कार्यकारी अध्यक्ष लालचंद मारकोनी, कांग्रेस के प्रत्याशी परसराम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष चेतराम भारती सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परसराम ने पार्टी विरोधी कार्य करने वालों की सूची जारी की। इनमें खूबराम आनंद निवर्तमान विधायक आनी, बंसीलाल, यूपेंद्र कांत मिश्रा, कुलवंत कश्यप, सत्यपाल और सतपाल शामिल हैं। इनको छह साल के लिए पार्टी से निष्कासन का प्रस्ताव पारित कर भेजा गया है। अध्यक्ष उत्तम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कमेटी आनी की बैठक 17 नवंबर को पार्टी कार्यालय आनी में संपन्न हुई थी। इसमें वीरभद्र सिंह के खिलाफ गलत बयानबाजी करने पर खूबराम आनंद की कड़ी आलोचना की गई। साथ ही उनके साथ आनी ब्लॉक के कुछ कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित करने का प्रस्ताव पार्टी हाईकमान को भेजा गया है। निरमंड ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लालचंद मारकोनी ने कहा कि जगातखाना में हुई बैठक में भी वीरभद्र सिंह के खिलाफ गलत बयानबाजी का मुद्दा उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें