फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एटीएम में रुपये नहीं, तीन खराब

विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
चौपाल। उपमंडल मुख्यालय में लोगों को एटीएम की सुविधा नहीं मिल रही है। चार एटीएम होने के बाद भी लेन-देन के लिए दिक्कत होती है। एटीएम में कभी कैश नहीं होता तो कभी कोई खराब हो जाता है। चौपाल बाजार में यूको बैंक के दो, एसबीआई तथा एचडीएफसी बैंक के एक-एक एटीएम हैं। एसबीआई के एटीएम में केश नहीं रहता, अन्य खराब चल रहे हैं। दूरदराज गांव से चौपाल बाजार में पहुंचने पर लोगों को बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

आपातकाल स्थिति में लोग एटीएम की सुविधा नहीं ले पाते। बुधवार से किसी भी एटीएम में कैश नहीं मिल रहा। इससे अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के तीमारदारों व गांव से बाजार समान की खरीद के लिए आने वाले लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। उपभोक्ता सुरेश कुमार, मोहन लाल, आशीष कुमार, संजय कुमार, पंकज कुमार, शिवलाल, प्रेम कुमार, नरेंद्र कुमार, सुभाष चंद, जयराम, प्रकाश चंद, संतोष कुमार, चंद्र कुमार, रामलाल थोपटा, प्रदीप कुमार, भगत राम, यशपाल, प्रमोद कुमार, शशि दत्त, भागमल, राकेश नेगी ने कहा कि बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी ग्राहकों को बेहतर सेवाएं नही दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी एटीएम को चलाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बैंक के उच्च अधिकारियों से सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है। उधर, एसबीआई चौपाल शाखा के प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि उनकी शाखा का एटीएम रोज चलता था। कभी कैश खत्म होने पर लोगों को कुछ समय असुविधा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें