फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिला की 255 पंचायतों में 5, 609 ने भरा नामांकन, अंतिम दिन उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद के लिए 92 पंचायत समिति में 465 नामांकन किए दाखिल
विज्ञापन

प्रधान को 1,244, उपप्रधान के लिए 1,268 व वार्ड सदस्य में 2,540 पर्चे दाखिल

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले के 255 पंचायतों में चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। अंतिम दिन पंचायत चुनाव को लेकर भारी भीड़ उमड़ी। इसमें जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए तीन दिन में 92 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए, जबकि पंचायत समिति सदस्य के लिए 465 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा। वहीं प्रधान पद के लिए 1,244, उपप्रधान के लिए 1,268 और वार्ड सदस्यों के लिए 2540 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। कुल मिलाकर प्रधान उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के लिए 5,052 और जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए 557 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
अंतिम दिन भी नामांकन प्रक्रिया कि दौरान खूब चहल पहल रही। प्रत्याशी पूरे दल-बल के साथ नामांकन करने पहुंचे। खासकर जिला परिषद के भाजपा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। सभी प्रत्याशी अपने स्थानीय नेताओं को लेकर नामांकन दायर करने के लिए पहुंचे। उधर, इस बारे में जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र प्रकाश राणा ने कहा कि पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब 12 मई को स्क्रूटनी होगी और 14 व 15 मई को प्रत्याशी अपना नाम वापिस ले सकेंगे।
विज्ञापन




जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए कहां से कितने नामांकन

जिले में छह ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया हुई। इसमें जिला परिषद के लिए नालागढ़ ब्लॉक से 27, कंडाघाट से 19, कसौली से 14, सोलन से 7, बद्दी से 11 और अर्की से 14 प्रत्याशी ने नामांकन भरा। इसी तरह पंचायत समिति सदस्य के लिए नालागढ़ से 146, कंडाघाट से 56, कुनिहार से 90, सोलन से 55, पट्टा से 51 और धर्मपुर से 67 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।





प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के नामांकन

जिलेभर के छह ब्लॉक में प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के लिए भी कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इसमें कंडाघाट ब्लॉक से 142, कुनिहार से 261, नालागढ़ से 391, सोलन से 180, पट्टा से 141 और धर्मपुर से 129 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। इसी तरह उपप्रधान पद के लिए कंडाघाट से 147, कुनिहार से 307, नालागढ़ से 336, सोलन से 196, पट्टा से 140, धर्मपुर से 144 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। जबकि वार्ड सदस्यों के लिए कंडाघाट से 220, कुनिहार से 550, नालागढ़ से 859, सोलन से 343, पट्टा से 271 और धर्मपुर से 297 प्रत्याशी पर्चा भरने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


अंतिम दिन किसके लिए कितने आवेदन
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन जिला परिषद के लिए 41, पंचायत समिति के लिए 212, प्रधान पद के लिए 573, उपप्रधान पद के लिए 626 और वार्ड सदस्य के लिए कुल 1,199 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें