फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसली स्कूल में छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाटक से की सामाजिक कुरीतियों पर चोट
विज्ञापन

वमापा मसली में सालाना समारोह की रही धूम
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसली के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब समा बांधा। स्कूल के वार्षिक समारोह में साल भर की अलग-अलग गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी विनोद राय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। उसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद रेटका ने वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से स्कूल की गतिविधियों का व्यौरा मुख्य अतिथि और उपस्थित अभिभावकों के सामने रखा। उसके बाद स्कूल के छात्रों ने पहाड़ी, पंजाबी, हिमाचली, नेपाली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। स्कूल के छात्र अंजली, पंकज, अनिल, विक्कू और रूपक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक का मंचन किया। परमिल, नितेश, अरक्षिता, नेहा, अर्चना और चांद ने पर्यावरण संरक्षण पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में दसवीं और जमा दो से शिक्षा के क्षेत्र में मंजली, काजल, अनिकेत, सन्नी, संजीता, अरूण, अर्चना ठाकुर, रूपक, सोयान, दीक्षा और अक्षिता नैना को सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खशधार के ईश्वर देव शर्मा, भगत राम शर्मा, कुलदीप ठाकुर, दिलीप, प्रदीप दुल्टा, कृष्ण चौहान और मीना देवी सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें