जलरक्षकों को पंचायत में
मर्ज करने के निर्णय पर हर्ष
आनी में जलरक्षक यूनियन की बैठक आयोजित
चंदन को मिली जलरक्षक यूनियन की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। जलरक्षक यूनियन ने जलरक्षकों को पंचायत में मर्ज करने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है और प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
जलरक्षक यूनियन आनी की बैठक शुक्रवार को विश्राम गृह में आयोजित की गई। इसमें यूनियन के प्रधान संदीप ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य में कार्यरत जलरक्षकों के लिए प्रदेश सरकार की बनाई गई नई नीति पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पंचायतों के जलरक्षकों को आईपीएच विभाग में मर्ज करने का निर्णय लिया है और चौकीदार पंप अंटेंडेंट फीटर के पद भरने को कहा है। इसके अलावा मत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग में मिड डे मील योजना के अंतर्गत तैनात किए गए कुक और हेल्परों के मानदेय को 1 अगस्त 2018 से 1500 से बढ़ाकर 1800 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। इस योजना से प्रदेश के 22 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। जलरक्षक यूनियन कुल्लू के प्रधान संदीप ठाकुर ने कहा कि, जो जलरक्षक 12 साल का कार्यकाल पुरा कर चुके हैं। उन्हें सरकार जल्द नियमित करेगी। जिला कुल्लू एवं आनी जलरक्षक यूनियन ने हिमाचल सरकार के निर्णय का स्वागत किया है।
बैठक में आनी की जलरक्षक यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें चंदन कुमार को प्रधान पद की कमान सौंपी गई। शेष कार्यकारिणी में संतोष को उपाध्यक्ष, विनोद चौहान को सचिव, देवेंद्र कुमार को सह सचिव, शिवराम को कोषाध्यक्ष और प्रताप को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं भोलादत्त, बेलीराम और दलीप को सलाहकार चुना गया है। इस बैठक में जलरक्षक यूनियन आनी खंड के सभी सदस्य और जिला कुल्लू यूनियन के अध्यक्ष, सलाहकार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।