जुब्बल में भी सेवाएं देंगे एसडीएम
रोहड़ू। अब हर महीने जुब्बल तहसील मुख्यालय में एक सप्ताह के लिए एसडीएम सेवाएं देंगे। ऐसे में लोगों को उपमंडल स्तर के कार्यों को करवाने के लिए रोहड़ू के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भाजपा मंडल जुब्बल-कोटखाई ने इसके लिए मुख्यमंत्री और विधायक का आभार जताया है।
भाजपा मंडल जुब्बल-कोटखाई के पदाधिकारियों के अनुसार विधायक नरेंद्र बरागटा के पूर्व के कार्यकाल में भी कोटखाई और जुब्बल में एक सप्ताह के लिए ठियोग और रोहड़ू से एसडीएम सेवाएं देते थे। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद दोनों स्थानों से एसडीएम को बैठाने का निर्णय बंद किया गया। ऐसे में लोगों को पांच साल तक फिर जुब्बल से रोहड़ू और कोटखाई से ठियोग के चक्कर काटना पड़े, लेकिन अब इस फैसले से काफी राहत मिलेगी।
इस संबंध में भाजपा मंडल जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष गोपाल जबैईक, महामंत्री राकेश शर्मा, सतीश, सचिव प्रदीप चौहान, विजेता खिमटा, महावीर जगटा, जिला महासू के उपाध्यक्ष इंद्र चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरबंस धौल्टा, कृष्ण चंद मांटा, लायक राम चौहान, अशोक चौहान, बलबीर ठाकुर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण छाजटा, विधानसभा क्षेत्र से जिला और प्रदेश अन्य कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक नरेंद्र बरागटा का जुब्बल में एक सप्ताह के लिए तहसीलदार बैठाने के निणर्य का स्वागत किया है।