फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक विंटा ने सम्मानित किए होनहार

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू (छात्र) के वार्षिक समारोह में स्कूली छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समारोह में स्कूल के होनहार छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा निदेशक बीएल विंटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गणेश वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रमों का आगाज किया गया। प्रधानाचार्य अजीत वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्रों ने पहाड़ी लोकनृत्य, भंगड़ा, जौंसारी नृत्य, एकल गान, समूह गान सहित लघु नाटिकाओं का मंचन किया। छात्रों ने नशा निवारण पर सभी को जागरूक किया।

शिक्षा के क्षेत्र में नितिन शर्मा, योगेंद्र झामटा, अंशुल, हर्ष शर्मा, नितिन चौहान, अमन बरागटा, शलेश कलयाण, अनुज शर्मा, लविश, रीतिक सूर्याण, विपुल, अमन ठाकुर, रीतिक, अंकित मुल्टा, अर्चित, राहुल, राहुल कुमार, जितेंद्र, वंश भारती, रोहन, रोहित, अक्षय नेगी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों और अन्य गतिविधियों के लिए सौरभ, जगदीश, निशांत राठौर, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, राजन चौहान, जैनिथ, ईशान, कार्तिक, अंकित वर्मा, अर्पित शर्मा, सार्थक, दीक्षित, सचिन, राकेश, विशप, अमित, आयुष नेगी, अक्षय शर्मा, विक्रम, हिमांक फिष्टा, आयुष, पियुष नेगी, सुशांत, आर्यन बाल्टु, चरणजीत, अंकुश राणा, अमित, हिमांशु, अभय शर्मा, राहुल, प्रिंस, यशपाल, मनीश, रोहित, मोहित, अनिरुद्ध, भूपेश, हर्षित, आशीष चौहान, नवीन, अनुज, अखिल, अभय, दीपक, सन्नी कुमार, प्रमोद, तुषार, मनोज कुमार, रीतिक महंत, अंश राक्टा, सौरव बंदटा, रवि कुमार, अभिषेक कुमार, रोहन जस्टा, रिशव, अमित कुमार, ताशी, पंकज, प्रवीण मेहता, विकास कुमार, अभिषेक मेहता, रीतिक जस्टा को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बबीता सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें