कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित
अब कुछ समय बाद होंगे कांग्रेस के 15/20 जोन के चुनाव
पूर्व के पदाधिकारी ही संभालेंगे कामकाज : ध्रुव शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ज्ञान मेहता के निर्देशानुसार रविवार को 15/20 जोन कांग्रेस के चुनाव कोरम पूरा नहीं होने के कारण नहीं हो पाए। अब ये चुनाव कुछ समय के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।
इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के प्रेस सचिव ध्रुव शर्मा ने बताया कि 15/20 कांग्रेस जोन के चुनाव रविवार को आयोजित होने थे। यह चुनाव प्रक्रिया सर्वसहमति से आयोजित करवाई गई। कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष के रुप में एक बार फिर से प्रकाश नेगी के शासनकाल को कुछ समय तक आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। वहीं उपाध्यक्ष राजेश नेगी, महासचिव अकबर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष जगदीश मेहता, प्रेस सचिव चुनी लाल नेगी, सचिव रमेश कुमार शमेल ही कुछ समय अपने-अपने पद पर बने रहेंगे। अगली बैठक में इसमें बदलाव भी हो सकता है। इस दौरान बैठक में प्रदीप, जगदीश, प्रेम नेगी, सुनिता, धमी देवी, ओम प्रकाश को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस चुनाव प्रक्रिया अध्यक्षता 15/20 जोन के पर्यवेक्षक खेलचंद नेगी और सतीश शर्मा ने की। इस मौके पर कूट पंचायत प्रधान विजय, वेद प्रकाश ठाकुर, प्रधान जघोरी, सुभाष नेगी, नीतिश, सोहन लाल वर्मा, प्रभारी ज्यूरी कांग्रेस सहित अन्य मौजूद रहे।