फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
विज्ञापन

निरमंड खंड कार्यालय में विश्व शौचालय दिवस पर कार्यक्रम
दीर्घकालीन योजनाओं की दरकार: मनमोहन
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड कार्यालय में विश्व शौचालय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक उपायुक्त एवं खंड विकास अधिकारी निरमंड मनमोहन सिंह ने की। वर्ष 2017-18 में स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिला मंडलों, सिलाई अध्यापिकों और स्वच्छता दूतों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ने कहा कि हमें अपनी पंचायतों में स्वच्छता की अलख के लिए दीर्घकालीन योजनाओं की दरकार है। जहां एक तरफ हमने खुले से शौचमुक्त (ओडीएफ) स्टेटस हासिल कर दिया है, वहीं हमें आज से इस ओडीएफ प्लस की तरफ जाना है। इसके तहत विभिन्न पंचायतों के तहत कचरा प्रबंधन को ठिकाने लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार करनी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ मनमोहन ने कहा कि निरमंड, ब्रौ, अर्सू, बागीपुल और नित्थर में अर्थ शहरी के स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण करने के लिए कार्य करना है, जिससे क्षेत्र के लोगों लाभान्वित हो सकें। इसके अलावा खंड स्वास्थ्य शिक्षक निरमंड ने लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

एमबीएम समन्वयक कृष्ण लाल ने लोगों को दो पिट्ट वाले टॉयलेट के फायदे की जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने ठोस कचरा-प्रबंधन के बारे में भी बताया। उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से इस संबंध में सहयोग की अपील की। वहीं कार्यक्रम के अंत में पंचायत समिति उपाध्यक्ष निरमंड नंदलाल ने वर्ष 2017-18 में स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिला मंडलों, सिलाई अध्यापिकों और स्वच्छता दूतों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर 26 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, सिलाई अध्यापिकांए, स्वच्छता दूतों और विभिन्न महिला मंडलों की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें