‘मेरे रश्के कमर’ पर झूमे नन्हे नौनिहाल
विभा पब्लिक स्कूल चौपाल ने मनाया सालाना समारोह
छात्रों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को सबने सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल। विभा पब्लिक स्कूल चौपाल ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में ‘मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर’ गाने पर नन्हे बच्चे खूब झूमे। कार्यक्रम में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल के प्रधानाचार्य हरि शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
विभा पब्लिक स्कूल चौपाल के नन्हे छात्रों ने पहाड़ी, पंजाबी, फिल्मी और गुजराती गानों पर प्रस्तुतियां दीं। स्कूली छात्रों की ओर से प्रस्तुत ‘मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर’ और ‘नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए’ आदि गीतों को विशेष रूप से सराहा गया। समारोह के मध्य स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश्वर नेगी ने प्रगति रिपोर्ट पढ़ कर स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरि शर्मा ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य स्कूल की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने स्नेहा रांटा निवेदिता राव, सार्थक, विभा भोटा, सौम्य, ध्रुव चौहान, वंश, सौरव, अंश गोयल, कृतिका, सूर्यांश चौहान, शोभा सोनी, जिया बेसटा और अवंतिका आदि को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उतेज राठौर, पूर्व बीडीसी सदस्य सीमा ठाकुर, जितेंद्र चौहान, पूर्व पंचायत प्रधान रोशना ठाकुर, प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी कमला जिंटा, पूर्व पार्षद सत्या मधाइक, प्रिंसिपल लिविंग वैल्यू पब्लिक स्कूल चौपाल सुरेंद्र जुरटा, प्रिंसिपल आरके पब्लिक स्कूल चौपाल रीमा शर्मा, विनोद भोटा, देविंद्रा ठाकुर, नविता ठाकुर, रीना चांस्टा, अंजू, एसएमसी अध्यक्ष सुनील नेगी और बलबीर चौहान आदि उपस्थित रहे।