फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के स्पैशल उडन दस्ते ने किन्नौर में दबोचे बिजली चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। बिजली बोर्ड शिमला से आए एक विशेष उड़नदस्ते ने किन्नौर जिले में औचक निरीक्षण किया। दस्ते ने चार दिनों में निचार खंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश देकर आठ बिजली उपभोक्ताओं से मीटर से बिजली चोरी करने के मामले में 2 लाख 44 हजार का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, चौरा, निगुलसरी, भावानगर, टापरी, कड़छम सांगला, रक्षम, छितकुल, पानवी और कल्पा सहित पूह खंड को छोड़ किन्नौर जिले के कल्पा और निचार खंड में लगभग जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। शिमला जिले से आए स्पेशल उड़नदस्ता बोर्ड में शामिल अधिशाषी अभियंता एसके धीमान, एसडीओ प्यार चंद, एसडीओ टापरी हरी प्रकाश नेगी, एसडीओ रिकांगपिओ बीरबल नेगी, एसडीओ सांगला विपिन नेगी और एसडीओ भावानगर जितेश नेगी की टीम ने चार दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बिजली के मीटर से बिजली चोरी करने के आठ मामले पकड़कर 2 लाख 44 हजार का जुर्माना वसूला है। इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि बिजली चोरी करने वाले लोगों को नहीं बख्शा जाएगा। जिले भर में इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें