फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने रोहडू बजार में सरकार के खिलाफ निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। युवा कांग्रेस रोहड़ू ने सोमवार को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रोहड़ू बाजार में जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में युवाओं, महिलाओं, एनएसयूआई और मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और तहसीलदार के पद खाली होने के मामले को प्राथमिकता से उठाया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस और मंडल कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से लेकर पुराना बस अड्डा तक रैली निकाली। इस दौरान विधायक मोहन लाल ब्राकटा रोहड़ू की अनदेखी को लेकर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कई बार सरकार के मंत्रियों से मिलने के बावजूद रोहड़ू में डॉक्टरों, अधिकारियों और अध्यापकों के खाली पदों को नहीं भरा जा रहा। प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज को नहीं सुन रही है। इसलिए आज लोगों को सड़कों पर उतर कर जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए रैली निकाली पड़ी।
इस अवसर पर प्रदेश युकां प्रवक्ता विजय चौहान, अध्यक्ष सुजय अग्रवाल उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह और मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छुहारू ने पुराने बस स्टेंड पर रैली को संबोधित किया और सरकार पर रोहड़ू की अनदेखी के आरोप लगाए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोहड़ू युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय रोहड़ू चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों के सभी पद भरे थे। वहीं आज इलाज करवाने के लिए जनता को शिमला जाना पड़ रहा है। जांगला, रोहड़ू, चडगाँव और डोडरा क्वार में प्रशासनिक अधिकारी के पद कई महीने से खाली चल रहे हैं। जिसके कारण आम जनता को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगले पंद्रह दिन में डॉक्टरों और अधिकारियों के पदों को नहीं भरा गया तो युवा कांग्रेस द्वारा क्रमिक अनशन शुरू कर जनता को जागरूक किया जाएगा। सरकार की अनदेखी के कारण जुब्बल कोटखाई विधानसभा से रोतड़ू की चार पंचायतों को सुविधा देने वाली बस सेवा बंद पड़ी है। स्कूलों से बड़ी संख्या में शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस दौरान युवा कांग्रेस और मंडल कांग्रेस के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें