फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यांगपा पंचायत छह माह से निगम की बस सेवा से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
यांगपा में छह महीने से दो रूट बंद
विज्ञापन

क्षेत्र की तीन हजार आबादी बस सुविधा से हो रही वंचित
अमर अजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
रिकांगपिओ से यांगपा और चंडीगढ़ सें यांगपा रूट पर चलने वाली हिमाचल परिवहन निगम की दो बसें छह माह से बंद हैं। इससे लोगों को सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। इससे भावावैली की यांगपा, कटगांव और काफनू पंचायत की करीब तीन हजार आबादी को परेशानी हो रही है। यांगपा के पूर्व उप प्रधान देव सिंह नेगी ने कहा कि जला प्रशासन और निगम के नाकामी के चलते यांगपा रूट पर बस सर्विस न के बराबर है।
विज्ञापन

नेगी ने कहा कि इस साल अप्रैल और मई माह में ही उक्त दो बसों की सुविधा मिली। पूर्व प्रधान यांगपा राजकुमार नेगी, पूर्व उप प्रधान देव सिंह नेगी, पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह नेगी, उप प्रधान यांगपा कुशकपाल नेगी, यशपाल सिंह नेगी, ओम प्रकाश नेगी, दीपक नेगी, गोपीनंद नेगी, मोतीलाल नेगी, दौलत नेगी आदि ने जल्द से जल्द रूट पर दोनों बसों को बहाल करने की मांग की। उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने कहा कि इन दिनों यांगपा में सुबह और शाम के समय बस को स्टार्ट करने और खाने-पीने की सही व्यवस्था न होने से मुश्किल हो रही है। गर्मी के मौसम में बसों को सुचारु रूप से बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें