चौपाल (रोहड़ू)। सभी गैस उपभोक्ता 31 दिसंबर तक अपना आधार कार्ड गैस एजेंसी में लिंक करवाएं अन्यथा उनका गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा। गैस एजेंसी चौपाल के प्रभारी विरेंद्र शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी में अपना आधार कार्ड लिंक नहीं किया है, वे सभी 31 दिसंबर कर आधार कार्ड लिंक करवा दें। लिंक न होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।