फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवी मेले में दुकानें हटाने के फरमान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद ने सोमवार को लवी मेले में लगे स्टॉल को हटाने के आदेश जारी कर दिए। यहां तक कि नगर परिषद ने बाकायदा मेला मैदान में लाउड स्पीकर से स्टाल को खाली करने के आदेश दे दिए। इस वजह से स्टाल मालिक खासे चिंतित हैं। लालचंद, हरिनंद्र, लोतराम, हेमा, खुर्शीद, सुलेमान, नसीब, रेहान का कहना है कि इस बार मेला देर से शुरू हुआ, वहीं नगर परिषद ने महंगे रेट पर ही स्टाल दिए। उन्होंने कहा कि अभी तक तो स्टाल का किराया भी नहीं निकल पाया है। ऐसे में नगर परिषद व मेला कमेटी को एक सप्ताह का और समय देना चाहिए, ताकि मेले में आए व्यापारी इस बार कुछ राहत महसूस कर सके।
विज्ञापन

नगर परिषद ने यहां पर लगी किन्नौरी मार्केट को उखाड़ना शुरू कर दिया है। ऐसे में एक सप्ताह तक स्टॉल को सजाए रखना व्यापारियों के लिए आसान नहीं होगा। इस बार लवी मेले में लगे स्टॉल देरी से सजे। इसका एक सबसे बड़ा कारण यह रहा कि पहली बार सांस्कृतिक संध्याएं भी मेला मैदान में ही हुई। ऐसे में यहां पर जो व्यापारी 11 नवंबर को अपने सामान के साथ बैठ जाते थे, वे उस समय दुकानें नहीं सजा सके। चुनावी सरगर्मियां और शादियों का दौर होने के कारण मेले में लगे स्टॉल में लोगों की भीड़ कम रही। लेकिन बाद में लोगों की ठीक भीड़ उमड़ी। रविवार को मेला मैदान में अच्छी खासी भीड़ रही। यहां पर आए व्यापारी एक सप्ताह तक और यहां पर स्टॉल लगाए रखने की तैयारी में है। इसी संबंध में व्यापारी वर्ग स्टाल को एक सप्ताह तक सजाए रखने के लिए उपमंडलाधिकारी से मिले। उन्होंने गुहार लगाई कि उन्हें एक सप्ताह और समय दिया जाए। उधर, एसडीएम रामपुर निपुण जिंदल ने बताया कि मंगलवार को व्यापारियों की मांग को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि लवी मेले को आगे तक बढ़ाना की जरूरत है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें