रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर लीक होने के बाद तीन महीने के बाद रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एक बार फिर लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को सुरक्षा के कई दौर से गुजरना पड़ा तो वहीं केंद्रों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। जिला किन्नौर में 330 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया जबकि 22 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में 11 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए पुलिस विभाग ने कुल 352 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे लेकिन 330 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
इसमें 276 पुरुष और 72 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। अनुपस्थित अभ्यर्थियों में 15 पुरुष और 7 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों सुरक्षा के दृष्टिगत 8 जैमर, सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए थे। इसके अलावा केंद्रों में पुलिस जवान भी तैनात किए गए थे।