फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस सेवा बंद होने से झेलनी पड़ रही परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश-शिमला बस सेवा बहाल
विज्ञापन

नहीं होने पर लोगों ने जताया रोष
पांच साल से बंद पड़ी है बस सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र में पांच साल से शिमला-दलाश सीधी बस सेवा बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस बार परिवहन मंत्री से भी रूट बहाल करने की मांग उठाई थी, बावजूद इसके अभी तक निगम की बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 से 2013 की भाजपा सरकार के दौरान तत्कालीन परिवहन मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर दलाश क्षेत्र के दौरे पर आऐ थे और जनता की मांग पर क्षेत्र के लिए सीधी बस सेवा शुरू की थी। यह बस सुबह 5 बजे दलाश से चलती थी और दोपहर 1:30 बजे वापस शिमला से दलाश के लिए चलती थी, लेकिन यह बस सेवा कुछ समय तक ही चली और फिर बंद हो गई। सीधी बस सेवा का सबसे ज्यादा फायदा शिमला जाने वाले मरीजों, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वालों छात्रों को होता था। क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को इस बस सेवा से लाभ मिला था। हाल ही में दलाश पहुंचे परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से भी क्षेत्र की जनता ने इस बस सेवा को पुन: बहाल करने की मांग की है। ग्रामीण जिया लाल, भारद्वाज, झाबे राम, सुभाष, पवन, ध्यान वर्मा, दीपक, देवराज चौहान, प्रदीप चौहान, सुरजीत चौहन और सतीश सहित क्षेत्र के हजारों लोगों ने इस बस सेवा को फिर से शुरू कर जनता को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें