फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को लगा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजीत बने बीडीसी ननखड़ी अध्यक्ष
विज्ञापन

ननखड़ी पंस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
पूर्व मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को लगा झटका
उपाध्यक्ष पद पर निशा को एक वोट से मिली जीत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। ननखड़ी पंचायत समिति पर अब भाजपा का कब्जा हो गया है। एसडीएम नरेंद्र चौहान ने अध्यक्ष पद पर सुरजीत और उपाध्यक्ष पद पर निशा की जीत की घोषणा करते हुए उन्हें बधाई दी। इस चुनाव के परिणाम आने के बाद रामपुर भाजपा में खुशी की लहर है। पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा था। वहीं अब भाजपा के हाथ बाजी लगने पर पूर्व मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है।
विवादों में रहे पंचायत समिति ननखड़ी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की मतगणना सोमवार को एसडीएम कार्यालय रामपुर में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस चुनाव में बीडीसी अध्यक्ष पद के लिए सुरजीत को नौ वोट और रमेश चंद मेहता को छह वोट पड़े। वहीं उपाध्यक्ष बीडीसी ननखड़ी पद के लिए निशा को आठ और लता को सात वोट पड़े। एसडीएम नरेंद्र चौहान ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि पंचायत समिति ननखड़ी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व में चुनाव आयोजित किए गए थे। इसके बाद पंस सदस्य ने प्रदेश उच्च न्यायालय में इन चुनाव को लेकर याचिका दायर कर आपत्ति जताई थी। जिसके कारण यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा था। अब कोर्ट ने इस विवादित मामले का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद ननखड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों में फेरबदल करने के लिए यह मतदान करवाए गए थे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज, नगर परिषद पार्षद सुधांशु कपूर, केडी कश्मीरी, सुबेर चंद, अनुपौंड, मोहन लाल सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें