फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुन्नी स्कूल बना ओवर ऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
खुन्नी स्कूल बना ओवर ऑल विजेता
विज्ञापन

ननखड़ी में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का समापन
28 स्कूलों के 425 विद्यार्थियों ने खेलों में लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील के तहत आने वाली वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी में आयोजित छात्र वर्ग की-19 खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। ननखड़ी कुमारसैन खंड स्तरीय इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्थानीय विधायक नंद लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य टेक सिंह मेहता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में 28 स्कूलों से आए 425 छात्रों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता में खुन्नी स्कूल ने ओवर ऑल विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्कूल की छत की मरम्मत के लिए 4 लाख रुपये की राशि भेंट की। 25 हजार की राशि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को दी। इस अवसर पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ और वीरगढ़ स्कूल द्वितीय रहा। कबड्डी में पहला स्थान कुमारसैन और दूसरा स्थान खुन्नी स्कूल ने हासिल किया। खो-खो में थैली चकटी स्कूल प्रथम और ननखड़ी द्वितीय, बैडमिंटन में कुमारसैन ने प्रथम और बड़ाच ने द्वितीय, लोकनृत्य में खुन्नी प्रथम और जाहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट में खुन्नी स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। समूह गान में खुन्नी प्रथम और एकल गान में देलठ ने पहला और ननखड़ी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इस मौके पर एसएमसी प्रधान मोहन लाल, प्रधान ग्राम पंचयात खुन्नी कुलदीप मेहता, प्रधान ग्राम पंचायत जाहू कृष्णा मेहता, उपप्रधान जाहू कुलदीप ठाकुर, सुरेंद्र खूंद, शेर सिंह चौहान, देविंद्र वर्मा, उर्मिला चौहान, दयाल सिंह ठाकुर, अरविंद कुमार और प्रेम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें