फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी परीक्षण को मोबाइल टेस्टिंग वैन मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को तराशने के लिए बहुउद्देशीय खेल परिसरों को निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 15 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है। मंत्री ने बुधवार को यहां युवा खेल एवं सांस्कृतिक क्लब जाहू ननखड़ी के आयोजित 15 दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि मिट्टी परीक्षण के लिए मोबाइल टेस्टिंग वैन उपलब्ध करवाई जाएगी, जो ननखड़ी क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर खेतों की मिट्टी का परीक्षण करेगी। वैन माह में दो दिन पूर्व निर्धारित स्थानों पर जाकर मिट्टी परीक्षण करेगी। ई-मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। सेब मंडियों के आधुनिकीकरण के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के लिए सीए स्टोर खोला जाएगा, ताकि किसानों और बागवानों को अपने उत्पादों को बेचने की सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों को ई-मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक पंचायत को वाई-फाई सुविधा से जोड़ा जाएगा। गड़ोली-खड़ाहन- कवाधार के लिए जल्द ही कूहल निर्माण किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता प्रेम सिंह द्रैक, रामपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष शशि भूषण श्याम, बृज लाल, भीमसेन ठाकुर, कर्म सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलवीर खूंद, केसी चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत जाहू कृष्णा मेहता, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला महासू अध्यक्ष टिंकू खूंद, युवा खेल एवं सांस्कृतिक क्लब जाहू के अध्यक्ष गौरव ठाकुर, एसडीएम रामपुर निपुण जिंदल, बीडीओ रामपुर कामेश्वर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



उन्होंने महिला मंडल जाहू, महिला मंडल गाहन को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की। युवा खेल एवं सांस्कृतिक क्लब जाहू के लिए 31 हजार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें