फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में कुटवा स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विजेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
आनी खंड की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होंग में छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। पंचायत प्रधान कृष्ण ठाकुर ने समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलकूद से छात्रों का साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। खेलों से शारीरिक विकास होता है। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया और ऐच्छिक निधि से 11 हजार की राशि भेंट की
विज्ञापन

खेलकूद प्रभारी रमेश वर्मा ने बताया कि खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरकारी और गैर सरकारी 35 स्कूलों के 454 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खो-खो स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटवा, कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय च्वाई ने बाजी मारी। वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिल्लीजांजा, बैडमिंटन प्रतियोगिता में विवेकानंद पब्लिक स्कूल च्वाई, समूह गान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दलाश विजेता रहा। एकल गान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय लामीसेरी, भाषण में राजकीय माध्यमिक पाठशाला गहराहणा, चैस में लॉरेंस पब्लिक स्कूल च्वाई, वन एक्ट प्ले में राजकीय माध्यमिक विद्यालय गहराहणा, योग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिनवी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहले स्थान पर बाजी मारी। इस दौरान जय सिंह, शांता कुमार, हीरा सिंह, रविंद्र ठाकुर, कृष्ण लाल, सुभाष, संजय और दीपक ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें