फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मंडल अक्पा को मिला प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
महिला मंडल प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल कार्य करने वाले महिला मंडलों को नवाजा गया। इन महिला मंडलों ने विकास खंड पूह की विभिन्न पंचायतों के तहत स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खुला शौच मुक्त, ठोस-तरल और व्यर्थ पदार्थों का निष्पादन में सराहनीय कार्य किया गया। महिला मंडलों को पुरस्कृत करने के लिए पूह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त गोपाल चंद ने की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने महिला मंडल प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत विकास खंड पूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मंडलों को पुरस्कृत किया। महिला मंडल अक्पा को पहला, महिला मंडल लाबरंग को दूसरा, महिला मंडल आसरंग को तीसरा, महिला मंडल ठंगी को चौथा, महिला मंडल सुमरा को पांचवां, महिला मंडल डुबलिंग को छठा और महिला मंडल मलिंग, स्पीलो, चारंग, रूशकुलंग, शिलिंग को सातवां पुरस्कार मिला। पुरस्कार राशि क्रमश: 30 हजार, 25 हजार, 20 हजार, 15 हजार, 12 हजार, 10 हजार व 8 हजार रुपये थी। उपायुक्त ने कहा कि किन्नौर के विकास में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है। जिले के महिला मंडलों ने अपनी-अपनी पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया है। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह शिव मोहन सिंह, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए रिकांगपिओ और विभिन्न महिला मंडलों के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें