फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 व 200 मीटर दौड़ में कशिश चौहान रही विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ और दो सौ मीटर दौड़ में कशिश अव्वल
विज्ञापन

ग्लोरी स्कूल रोहड़ू में एथलेटिक मीट का आयोजन
चार सौ मीटर दौड़ में कोंपल जिंटा ने मारी बाजी
रोहड़ू। ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रोहडू में 12वीं एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स मीट में स्कूल के साढ़े चार सौ छात्र-छात्राओं ने में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विनय जिंटा ने की। स्पोर्ट्स मीट के आरंभ पर विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट की सलामी दी। प्रतियोगिता का आयोजन सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में किया गया। छात्राओं के सीनियर वर्ग की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में कशिश चौहान ने प्रथम, जबकि कशिश वर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में कोंपल जिंटा ने पहला तथा टिया चंकरोला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में कोंपल जिंटा ने पहला तथा वंशिका शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रों के सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में दिवेश रतन पहले, जबकि प्रणव लूटा दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अभिषेक रांजटा ने पहला और दिवेश रतन ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में विनीत चौहान ने पहला और अनमोल शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में अभिषेक रांजटा ने पहला तथा विनीत चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छात्रों के जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सूर्या मच्छान ने पहला और हर्ष चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लक्की सिस्टा पहले, जबकि ओजस लूटा दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर रेस में लक्की सिस्टा ने पहला तथा हर्ष चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में ओजस लूटा पहले तथा दक्ष चौहान दूसरे स्थान पर रहा। छात्राओं के जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में स्मृति शर्मा ने पहला और अदिति कलांटू ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में अदिति कलांटू ने पहला और दृष्टि रांटा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में नितिका भागटा ने पहला तथा समृद्धि चौहान दूसरे स्थान पर रही। 600 मीटर में काजल तेगटा ने पहला तथा वीनस देश्टा ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रों के सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दर्षिल चौहान ने पहला, तनुज कपाल्टा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में पुनीत चौहान ने पहला तथा सूजल पांजटा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में पुनीत चौहान ने पहला स्थान तथा कृष नौटियाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में धृति तेगटा ने पहले, जबकि ईशिका राठौर दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में आकृति खुराना ने पहला तथा दिया नारटा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर रेस में ईशिका ठाकुर ने पहला तथा धृति तेगटा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें