फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में कुंगल बाल्टी बना चैंपियन

विज्ञापन
cricket competition - फोटो : cricket competition
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
ननखड़ी तहसील के सदाबहार स्टेडियम में युवक मंडल पुनन ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में कुंगल बाल्टी की टीम ने पुनन की टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

समापन अवसर पर जिला परिषद सदस्य लायक राम खूंद ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कुंगल बाल्टी और पुनन की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर कुंगल बाल्टी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 90 रन बनाए।
विज्ञापन


रनों का पीछा करने उतरी पुनन की टीम 6 ओवर में 77 रन बनाकर ढेर हो गई। कुंगल बाल्टी ने 13 रनों से मुकाबला जीत लिया। कुंगल बाल्टी के सतीश को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मुख्यातिथि लायक राम खूंद ने विजेता टीम को 55,555 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 33,333 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने आयोजक क्लब को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की राशि भेेंट की। अतिथि शेर सिंह खूंद ने क्लब को तीन हजार और पदम सिंह खेमटा ने पांच हजार रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर पलस राम खूंद, कर्म सिंह ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, क्लब के प्रधान सुरेश ठाकुर, उप प्रधान राजपाल मेहता, सचिव प्रदीप ठाकुर, सह सचिव अविनाश खेमटा, कोषाध्यक्ष राज कुमार, रणधीर, दिनेश, गुलशन, बंटी, मनीश, भूपेंद्र, डेनियल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें